Dehradun NewsBig News

सीएम धामी ने जताया UKD के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार की मौत पर दुख, सड़क हादसे में हुई थी मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार की मौत पर दुख जताया है. बता दें बीती रात ऋषिकेश में तेज रफ़्तार ट्रक ने पांच वाहनों में जोरदार टक्कर मर दी थी. इसी हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई. सीएम ने लिखा त्रिवेंद्र सिंह की दुर्घटना में निधन का समाचार मिला.

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार जी के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विनम्र श्रद्धांजलि !

UKD नेता समेत तीन लोगों की मौत

हादसा रविवार रात नटराज चौक के पास स्थित वेडिंग पॉइंट का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पंवार एक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे. इस दौरान तेज रफ़्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने वेडिंग पॉइंट के सामने खड़ी पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें