HighlightDehradun News

‘द साबरमती रिपोर्ट’ की पूरी टीम को सीएम ने दी बधाई, कहा- सच्चाई को सामने लाती है फिल्म

सीएम धामी ने आज देहरादून में फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ और मंत्रीगणों, विधायकगणों, पूर्व सैनिकों और कार्यकर्ताओं के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखी। जिसके बाद उन्होंने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की पूरी टीम को बधाई दी।

‘द साबरमती रिपोर्ट’ की पूरी टीम को सीएम ने दी बधाई

‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को देखने के बाद सीएम धामी बोले कि ये फिल्म 2002 के गोधरा (गुजरात) में साबरमती एक्सप्रेस पर हुई अमानवीय और दु:खद घटना के पीछे की सच्चाई को सामने लाती है। फिल्म ने इस घटना के ऐतिहासिक तथ्यों को बड़े ही साहसिक और सशक्त रूप से प्रस्तुत किया है।

सभी से किया फिल्म को देखने का आग्रह

सीएम धामी ने कहा कि उत्कृष्ट निर्देशन, कलाकारों की जीवंत अदाकारी और घटनाओं का तथ्यात्मक चित्रण इसे एक ऐसी कृति बनाता है जो हर भारतीय को सच्चाई से अवगत कराती है। उन्होंने सभी से इस फिल्म को देखने का आग्रह किया। सीएम ने कहा कि फिल्म को देखें और गोधरा कांड के उस काले अध्याय के सच को जानें।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें