Dehradun NewsHighlight

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता मनीषा ने की सीएम धामी से मुलाकात, CM ने दी शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता महिला हॉकी टीम की सदस्य हरिद्वार निवासी मनीषा चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. इस दौरान सीएम धामी ने मनीषा को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी.

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता मनीषा ने की सीएम से मुलाकात

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता महिला हॉकी टीम की सदस्य हरिद्वार निवासी मनीषा चौहान ने रविवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. इस दौरान मनीषा के साथ उसके माता-पिता और कोच भी मौजूद थे.

CM ने दी शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई

मुख्यमंत्री ने मनीषा के एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी. सीएम धामी ने न केवल उत्तराखंड का बल्कि पुरे देश का नाम रोशन किया है. उसका यह योगदान हमारे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है. सीएम ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें