Almorahighlight

स्कूटी सवार बदमाशों ने लूटी राहगीर से नगदी, पुलिस ने चंद घंटों में किया आरोपियों को अरेस्ट

पहाड़ों में भी बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. दो स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्तियों ने सड़क पर चल रहे राहगीर को धरा धमकाकर उसकी मेहनत की कमाई लूट ली. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की.

स्कूटी सवार बदमाशों ने लूटी राहगीर से नगदी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 नवंबर को मदन गर्तीमगर हाल निवासी ग्राम चुपड़ा थाना दन्या मूल निवासी नेपाल ने तहरीर में बताया कि 22 नवंबर को रात 10 बजे वो दन्या बाजार से पैदल अपने घर जा रहा था. इस दौरान दो अज्ञात स्कूटी सवार व्यक्तियों ने मुझे रोक कर धमकाया. पीड़ित ने बताया आरोपी उसकी जेब में रखे पांच हजार की नगदी, फ़ोन और टोर्च लेकर फरार हो गए.

पुलिस ने चंद घंटों में किया आरोपियों को अरेस्ट

पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने पांच घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गितफ़्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. आरोपियों की पहचान गौरव जोशी (24) पुत्र दया किशन जोशी निवासी दन्या जनपद और सुरेश चंद्र जोशी (23) पुत्र उर्वादत्त जोशी निवासी दन्या जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button