Dehradun NewsHighlight

गंगा नदी किनारे अश्लील हरकत कर वीडियो सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, पुलिस ने सिखाया सबक

गंगा नदी किनारे अश्लील हरकत कर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाले युवक और युवती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बता दें बीते दिनों पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें एक युवक और युवती गंगा किनारे बैठ अश्लील हरकत कर रहे थे.

गंगा नदी किनारे अश्लील हरकत करने का मामला

वीडियो में नजर आ रहे स्थान का प्रथमदृष्टया जानकी सेतु, लक्ष्मणझूला का बताया जा रहा था. इसके बाद लक्ष्मणझूला पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना लक्ष्मणझूला पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर वीडियो वायरल करने वाले दोनों आरोपियों सचिन जैसवाल और प्रीति जैसवाल की तस्दीक कर पूछताछ के लिए बुलाया.

पुलिस ने सिखाया सबक

बता दें सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें युवक और युवती अर्धनग्न अवस्था में फिल्मी गानों पर गंगा और तीर्थनगरी की मर्यादा को ताक में रख कर रील बना रहे थे. रील जब सचिन के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की तो देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिदायत दी है. इसके साथ ही निर्धारित तिथि पर न्यायालय में पेश होने के लिए कहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें