EntertainmentHighlight

इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोवर लेकिन उसके बावजूद चुनाव में 200 वोटों के लिए तरसे एजाज खान, डूबी लुटिया

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों (Maharashtra Chunav Results 2024) के आज रिजल्ट आने वाले है। ऐसे में राजनिति में अपनी किसमत आजमाने बिग बॉस के पूर्व कटेंस्टेट एजाज खान भी उतरे। वर्सोवा सीट से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एजाज खान प्रत्याशी थे। इस दौरान वो 200 वोट पाने के लिए भी तरस गए। बता दें कि सोशल मीडिया पर एजाज खान के मिलियन्स में फॉलोवर है। वो अपने आप को मुंबई को भाइजान भी कहते है। लेकिन उसके बावजूद भी वो चुनाव में 100-200 वोट पाने के लिए भी तरस गए।

200 वोट के लिए भी तरसे एजाज खान

बता दें कि एजाज खान ने यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के टिकट से चुनावी मैदान में थे। ऐसे में खबर लिखे जाने तक उन्हें केवल 131 वोट ही पड़े। इसी सीट से उद्धव गुट की शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

महाराष्ट्र के रुझान आते ही एजाज खान को लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लग गए। लोगों की माने तो उनके इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन फॉलोअर्स है। लेकिन उसके बावजूद वो 200 वोट भी नहीं ला पाए। बता दें कि महाराष्ट्र में भाजपा जीत की तरफ जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें