National

Jharkhand election result live: हेमंत सोरेन ने रचा इतिहास, जश्न मना रहे जेजेएम कार्यकर्ता

झारखंड में सुबह विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं । राज्य की 81 सीटों पर 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग हुई थी। बता दें कि राज्य में मुकाबला NDA और INDIA गठबंधन के बीच था। NDA में बीजेपी, आजसू, जेडीयू जैसे दल शामिल हैं। वहीं इंडिया गठबंधन में जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी जैसी मुख्य पार्टियां है।  ऐसे में झारखंड में इंडिया गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है।

हेमंत सोरेन ने शेयर की तस्वीर

अपनी शानदार जीत के बाद हेमंत सोरेन ने अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर की है।

गांडेय में JMM की कल्पना जीती

कल्पना सोरेन गांडेय से जीती ।

बरहेट में JMM की जीत

हेमंत सोरेन बरहेट से जीते।

सरायकेला में BJP जीती

चंपई सोरेन सरायकेला से जीते।

धनवार में जीती BJP

बाबुलाल मरांडी धनवार से जीते।

चंदकियारी से JMM की जीत

उमाकांत रजक चंदकियारी से जीते ।

पांकी से जीती BJP

कुशवाहा शशि भूषण मेहता पांकी से जीते।

जगन्नाथ से कांग्रेस जीती

जगन्नाथ से कांग्रेस के सोनाराम सिंकू जीते।

डुमरी से JLKM की जीत

डुमरी से JLKM से जयराम महतो जीते।

बीजेपी नेता का हार पर बयान

झारखंड चुनाव के नतीजों पर बीजेपी नेता सी टी रवि ने कहा, झारखंड में हम जीत हासिल कर सकते है और किस वजह से हम पीछे रह गए इस पर चर्चा करेंगे। जो गलती हुई है हम उसे सुधार लेंगे।  

जेएमएम ने बनाई 50 सीटों पर बढ़त

आधिकारिक चुनाव आयोग के रूझानों के अनुसार, जेएमएम के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में 81 में से 50 सीटों पर बढ़त हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

गांडेय सीट से कल्पना सोरेन पीछे

वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से पीछे चल रही है। कल्पना 4593 वोटों से पीछे चल रही है। यहां की बीजेपी की मुनिया देवी 16943 वोटों से आगे चल रही है।

झारखंड में जेएमएम गठबंधन को बहुमत

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार झारखंड में जेएमएम गठबंधन को बहुमत मिल चुका है। यहां JMM 48 सीटों पर आगे हैं।

झरिया सीट पर बीजेपी आगे

झरिया विधानसभा सीटों पर बीजेपी के रागिनी सिंह ने बढ़त बना ली है। रागिनी सिंह 11 हजार वोटों से आगे चल रही है। गोड्डा सीट से आरजेडी उम्मीदवार संजय यादव को 19867 वोट मिले हैं और वह आगे चल रहे हैं। महगामा से बीजेपी के अशोक भगत 1025 वोटों से आगे चल रहे हैं।

झारखंड में बीजेपी को झटका

झारखंड में बीजेपी को झटका लगा है। शुरुआती बढ़त के बाद राज्य में पार्टी का गठबंधन बहुत पीछे हो गया है। वहीं इंडिया गठबंधन 50 से ज्याद सीटों पर आगे चल रहा है।

डॉल्टनगंज सीट पर बीजेपी आगे

झारखंड की डॉल्टनगंज सीट से बीजेपी के अलोक चौरसिया आगे चल रहा है। उन्हें 24 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। उनके पीछे दूसरे नंबर 19000 वोटों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णानंद त्रिपाठी दूसरे नंबर पर हैं। यहां बीजेपी प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें