TrendingHighlight

गजब का आर्टवर्क! टेप से चिपका केला 52 करोड़ में हुआ नीलाम, लोग सुन हुए हैरान

हर जगह आर्ट की बहुत कद्र की जाती है। यही कारण है कि आप इस दुनिया में आर्ट के नाम पर कुछ भी बेच सकते हो। आपने ऐसी कई नीलामियों के बारे में सुना होगा जिसमें आर्टवर्क करोड़ों में निलाम हुआ हो। लोग आर्ट की मुंह मांगी कीमत देने को तैयार रहते है। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक केले की करोड़ों में निलामी हुई है।

52 करोड़ में बिका टेप से चिपका एक केला

ये हैरान कर देने वाली नीलामी अमेरिका के न्यूयॉर्क के सोथबी ऑक्शन हाउस में हुई है। जहां एक डक्ट टेप से चिपका हुआ केला 52 करोड़ में निलाम हुआ है। जी हां, सही सुन रहे है आप। मौरिजियो कैटेलन के इस आर्टवर्क का नाम कॉमेडियन है। इस आर्टवर्क को चीन के जस्टिन सन ने 6.2 मिलियन डॉलर यानी 52 करोड़ में खरीद लिया। बता दें कि दीवार पर डक्ट-टेप से चिपके केले का आर्टवर्क काफी फेमस है। इसी वजह से ये इतना मंहगा बिका है।

https://twitter.com/justinsuntron/status/1859403540315373942

35 सेंट में केले को खरीदा था

खबरों की माने तो ऑक्शन हाउस में निलाम हुए इस केले को उस दिन केवल 35 सेंट में खरीदा था। बता दें कि इस केले की शुरुआती बोली आठ लाख अमेरिकी डॉलर से हुई थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें