Haridwar NewsBig News

रुड़की में सिलेंडर फटने से एक घर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. रुड़की के चन्द्रपुरी में एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया है. फिलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.

सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग

घटना गुरुवार शाम की है. रूडकी के चन्द्रपुरी में एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई. इस दौरान मकान में मौजूद एक एसी और फ्रीज का कम्प्रेशर फट गया. आग की लपटे देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. अभी तक हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें