Haridwar NewsHighlight

खेल मंत्री ने किया राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, बोली भविष्य में ओलंपिक में शामिल होगा ये गेम

खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम पहुंचकर राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इस दौरान रेखा आर्या ने कहा कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर ग्रेपलिंग से जुड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जो कि प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है.

खेल मंत्री ने किया राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

खेल मंत्री ने कहा हमारी सरकारी लगातार खिलाड़ियों के उत्थान और सर्वगीण विकास के लिए कार्य कर रही है, जिसका परिणाम है कि आज खेल को लेकर बड़ा सामाजिक परिवर्तन हुआ है. पहले लोगों को खेल के क्षेत्र में भविष्य की असुरक्षा महसूस होती थी लेकिन जब से पीएम मोदी द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित कर नई पहचान दी गई और राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से पीएम मोदी द्वारा सीधा संवाद किया जा रहा है इस से खिलाडी प्रोत्साहित हो रहे हैं.

लोकल से ग्लोबल हो रहे हैं हमारे खिलाडी : मंत्री

मंत्री रेखा आर्या ने कहा इस सामाजिक परिवर्तन का ही नतीजा है कि आज एक खिलाड़ी लोकल से ग्लोबल हो गया है. अब वो युग आया है जहां एक राष्ट्र की पहचान उसके खिलाड़ी के नाम से होती है. मंत्री ने कहा ग्रेपलिंग ने अपने अस्तित्व में आने के इन तीन वर्षों में काफ़ी तरक़्क़ी की है. विशेषकर हमारे राष्ट्रीय टीम ने इसमें अपना झंडा पूरा दमखम से लहराया है.

भविष्य में ओलंपिक में शामिल होगा ग्रेपलिंग : मंत्री

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से उम्मीद करते हुए कहा कि निकट भविष्य में राष्ट्रीय खेल, एशियन गेम्स और ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों में भी इसको शामिल किया जाए. मंत्री ने ग्रेपलिंग के आयोजन को उत्तराखंड में कराने के लिए ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ़ इंडिया का आभार जताया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें