Nainital NewsHighlight

लाखों के जेवरात चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, लखनऊ भागने की फिराक में थे बदमाश

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमवाढूंगा इलाके में 16 नवंबर को दो बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था.

दो शातिरों को पुलिस ने दबोचा

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान गौरव कुमार (25) पुत्र संतोष कुमार निवासी हल्द्वानी, बबलू आर्या (28) पुत्र स्व जगदीश आर्या निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है. एसएसपी प्रहलाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही बदमाश बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं.

लखनऊ भागने की फिराक में थे बदमाश

एसएसपी ने बताया आरोपी पहले भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. इस बार दोनों शातिर चोरी का सामान लेकर लखनऊ भागने की फिराक में थे. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 7 लाख 90 हजार के चोरी किए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें