highlightRudraprayag
kedarnath upchunav : केदारनाथ में सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, लोग ले रहे सेल्फी, देखें तस्वीरें

केदारनाथ उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। तीन बजे तक केदारनाथ में 47 प्रतिशत मतदान हुआ है। केदारनाथ विधानसभा में मतदान केंद्रों के बाहर बने सेल्फी प्वाइंट लोगों के लिए आकर्षण बन रहे हैं। लोग जमकर सेल्फी ले रहे हैं।
केदारनाथ में सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र
केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव जारी है। विधायक शैलारानी रावत के निधन से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। केदारनाथ में बीजेपी की प्रतिष्ठा के साथ साथ सीएम धामी की साख भी दांव पर लगी हुई है।

यहां कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान केंद्रों के बाहर चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सेल्फी प्वाइंट लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।
युवाओं में दिख रहा खासा उत्साह
केदारनाथ में युवाओं में मतदान के लिए खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ना केवल मतदान के लिए बल्कि युवाओं में सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेने के लिए भी उत्साह देखा जा रहा है।

