UttarakhandEntertainment

उत्तराखंड की फिल्म Pyre को विदेश में मिला प्यार, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा हॉल

उत्तराखंड की फिल्म पायर( Pyre) को प्रदेश के साथ-साथ विदेश में भी प्यार मिल रहा है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता और निर्देशक विनोद कापड़ी (Vinod Kapri) की फिल्म पायर को ‘तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल’ में प्रदर्शित किया गया। यूरोप के एस्टोनिया की राजधानी तेलिम में ये फिल्म फेस्टिवल आयोजित हुआ था।

फिल्म गाला कैटेगरी में इस साल भारत से पायर को विश्व प्रीमियर के लिए चुना गया। बीते दिन यानी 19 नवंबर को इस फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से समारोह गूंज उठा। ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की।

payar

उत्तराखंड की फिल्म Pyre को विदेश में मिला प्यार

फिल्म निर्माता और निर्देशक विनोद कापड़ी इस प्रतिष्ठित तेलिन ब्लैक नाइट्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 28वें संस्करण का हिस्सा बनने के लिए पदम सिंह और हीरा देवी (फिल्म के मुख्य कलाकार) के साथ एस्टोनिया की राजधानी तेलिन पहुंच गए है। उनकी ये पहली विदेश यात्रा है। पहली बार वो प्लेन से सफर कर रहे हैं। दोनों की मासूमियत भरी प्रेम कहानी को देखकर फिल्म फेस्टिवल में मौजूद लोगों की तालियों से पूरा हॉल गूंज उठा।

vinod kapri Pyre world premiere at at-tallinn-black-nights-film-festival-2024

आमा-बुबू भी प्रीमियर में हुए शामिल

बता दें कि इस फिल्म में बुजुर्गों पदम सिंह और हीरा देवी मुख्य रोल में है। दिलचस्प बात ये है कि इन दोनों में से किसी ने भी पहले ना कभी कैमरा फेस किया और ना ही कभी फिल्म देखी। पदम सिंह सेवानिवृत्त भारतीय सेना के जवान हैं। अब वो खेती करते है। तो वहीं हीरा देवी भैंसों की देखभाल और लकड़िया और घास जंगलों से लाती है।

pyre

फिल्म की कहानी

फिल्म ‘पायर’ सच्ची कहानी पर आधारित है। साल 2017 में विनोद को मुनस्यारी के एक गांव में बुजुर्ग जोड़ा मिला था। उसी जोड़े के की कहानी फिल्म में दर्शाई गई है। इस फिल्म में 80 साल के बुजुर्ग जोड़े की एक बेहद ही अनोखी और दिल दहला देने वाली प्रेम कहानी को दिखाया गया है। दोनों की मासूमियत भरी प्रेम कहानी को देखकर फिल्म फेस्टिवल में मौजूद लोगों की तालियों से पूरा हॉल गूंज उठा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें