National

नोएडा में बड़ा हादसा, इमारत गिरने से मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में बड़ा हादसा हो गया है यहां सोमवार शाम नोएडा सेक्टर3 के बहलोलपुर गांव में एक इमारत गिर गई। इसमें कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इमारत के पास नींव की खुदाई हो रही थी। हादसे का शिकार हुई इमारत 1 मंजिल की है। इमारत के गिरने का मामला थाना सेक्टर 63 का है।

मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम जारी

इमारत गिरने के बाद चीख-पुकार मच गई। इमारत के अंदर मौजूद लोग मलबे में दब गए। उन्हें बाहर निकालने का प्रयास जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है। बुलडोजर की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें