Nainital NewsBig News

सौरव जोशी को धमकी देने वाला आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मांगी थी रंगदारी

हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने यूट्यूबर से दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी. इसके साथ ही नहीं देने और पुलिस को बताने पर सौरव जोशी के परिवार के एक सदस्य को जान से मारने की धमकी दी थी.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

बता दें अज्ञात व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर सौरव जोशी को धमकी भरा पत्र भेजा था. जिसमें पैसे न देने पर सौरव और उसके परिवार के सदस्य को जान से मारने की धमकी दी थी. सौरव की तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

शॉर्टकट से पैसे कमाना चाहता था आरोपी

नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि यूट्यूबर सौरव जोशी से रंगदारी मांगने वाले आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. जिसकी पहचान अरुण कुमार मूल निवासी बदायूं के रूप में हुई है. एसएसपी ने बताया अरुण पहले पंजाब के मोहाली में एक होटल में काम करता था, लेकिन नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने शॉर्टकट से पैसे कमाने के लिए यूट्यूबर के घर की रेकी की थी.

अन्य पहलुओं की भी हो रही जांच

यूट्यूबर के घर की रेकी करने के बाद आरोपी ने सौरव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का प्लान बनाया. सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद पुलिस ने आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि कहीं वाकई आरोपी का बिश्नोई गैंग से कोई कनेक्शन तो नहीं है. हालांकि ये जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें