Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

बद्रीनाथ के कपाट बंद होने से पहले इस सीजन ड्यूटी में तैनात पुलिस के जवानों ने संजोईं यादें

बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने का समय नजदीक आते ही मंदिर परिसर में भावुक माहौल बन गया है. इस पवित्र स्थल पर इस सीजन अपनी सेवाएं देने वाले पुलिस जवानों ने भी इस मौके को यादगार बनाने का प्रयास किया. विभिन्न जनपदों से आए इन जवानों ने यात्रा ड्यूटी के दौरान बद्रीनाथ मंदिर में एक साथ फोटो खिंचवा कर इस वर्ष की अपनी यादों को संजोया.

यह तस्वीर न केवल उनकी सेवा भावना का प्रतीक है बल्कि एक ऐसी स्मृति भी है जो उन्हें जीवन भर याद रहेगी. उन्होंने पूरे सीजन भक्तों की सुरक्षा और सुविधा में अहम भूमिका निभाई और अब कपाट बंद होने से पहले अपने साथी जवानों के साथ एक पल को कैद कर लिया.

बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद, ये जवान अपने-अपने जनपदों को वापस जाएंगे, लेकिन उनके मन में बद्रीनाथ धाम की ये यादें हमेशा जीवंत रहेंगी. बद्रीनाथ धाम में खींची इस तस्वीर के माध्यम से उन्होंने एक ऐसी यादगार बनाई है जो उन्हें हमेशा प्रेरित करती रहेगी और उनके सेवा भाव को और मजबूत करेगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें