National

पीएम मोदी को मिला नाइजीरिया का सर्वोच्च सम्मान, अब तक सिर्फ महारानी एलिजाबेथ के पास था ये अवॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अबुजा में नाइजीरिया के सर्वोच्च सम्मान द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर से नवाजा गया है। बता दें कि ये उन्हें किसी दूसरे देश से मिलने वाला 17वां अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कार है। इससे पहले यह सम्मान सिर्फ महारानी एलिजाबेथ को मिला है। ऐसे में यह सम्मान पाने वाले पीएम मोदी दूसरे विदेशी नेता हैं।

मंत्री वाइक ने किया जोरदार स्वागत

पीएम मोदी रविवार को तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया पहुंचे। उनके आगमन पर संघीय गणराज्य नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री न्येसोम एजेनवो वाइक ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। वाइक ने पीएम मोदी को अबुजा शहर की चाबी भेंट की। यह चाबी नाइजीरिया के लोगों द्वारा पीएम मोदी को दिए गए विश्वास और सम्मान का प्रतीक है।

17 नवंबर से 21 नवंबर तक दौरे पर है पीएम

पीएम मोदी दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए नाइजीरिया में द्विपक्षीय चर्चा करने वाले हैं। पीएम मोदी 17 नवंबर से 21 नवंबर तक तीन देशों नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना के दौरे पर हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें