Big NewsChar Dham YatraUttarakhand

जल्द रोपवे से पहुंच सकेंगे यमुनोत्री धाम, निर्माण कार्य हुआ शुरू, जानें कितने मिनट में सफर होगा पूरा

चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब यमुनोत्री धाम तक का सफर आसान होने वाला है। दरअसल जल्द ही यमुनोत्री धाम तक रोपवे सेपहुंचा जा सकेगा। यमुनोत्री धाम के लिए रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। भूमि पूजन के साथ काम शुरू कर दिया गया है।

जल्द रोपवे से पहुंच सकेंगे यमुनोत्री धाम

हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु यमुनोत्री धाम के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। धाम के दर्शनों के लिए उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। लेकिन जल्द ही यमुनोत्री धाम के लिए रोपवे की सेवा शुरू होने वाली है। रोपवे के निर्माण के लिए भूमि-पूजन के साथ कार्य शुरू हो गया है। बता दें कि इस रोपवे के लिए यमुनोत्री स्काई कार प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खरसाली में प्रस्तावित लोअर टर्मिनल पर भूमि-पूजन किया गया। जिसके बाद काम शुरू कर दिया गया है।

रोपवे परियोजना की कुल लंबाई होगी 3.9 किमी

बता दें कि यमुनोत्री धाम तक पहुंचने के लिए बनाए जा रहे इस रोपवे की कुल लंबाई 3.9 किमी होगी। ये एक घंटे में 580 लोगों को ले जा सकता है। लगभग 170 करोड़ की लागत से इसे बनाया जा रहा है। यमुनोत्री रोपवे परियोजना खरसाली से यमुनोत्री धाम तक होगी जिसके बीच कुल 10 टावर बनाए जाएंगे। परियोजना का सबसे निचला टर्मिनल खरसाली में बनाया जाएगा। जबकि ऊपरी टर्मिनल यमुनोत्री धाम में पुलिस चौकी के पास बनाया जाएगा।

छः मीटर प्रति सेकेंड की गति से किया जाएगा संचालित

यमुनोत्री धाम तक बनाए जा रहे इस रोपवे को छः मीटर प्रति सेकेंड की गति से संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है। सबसे निचले खरसाली स्थित टर्मिनल से यमुनोत्री धाम के ऊपरी टर्मिनल तक पहुंचने में केवल 15 मिनट का समय लगेगा। इसके साथ ही खरसाली में पार्किंग का भी निर्माण किया जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें