UttarakhandBig News

38th National games की तैयारियों के लिए हेलिकॉप्टर भरेगा उड़ान, इस वजह से लिया फैसला

38वें राष्ट्रीय खेलों को हेलिकॉप्टर से रफ़्तार देने की तैयारी की जा रही है. बता दें समय की कमी और उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी ने ये फैसला लिया है. ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा जहां राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में हेलिकॉप्टर उड़ान भरेगा.

38th National games की तैयारियों के लिए हेलिकॉप्टर भरेगा उड़ान

गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) के लिए छह सीटर वाले हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. आज जीटीसीसी की 10 सदस्य टीम देहरादून पहुंच जाएगी. बता दें जीटीसीसी की टीम को राज्य अतिथि का दर्जा दिया जाएगा. उत्तराखंड सरकार की तरफ से इन टीमों के लिए सड़क मार्ग और हवाई दौरे का रूट प्लान भी तैयार कर लिया गया है.

ये है रूट प्लान

सरकार की ओर से तैयार रूट प्लान के अनुसार 16 नवंबर को जीटीसीसी की टीम देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश के शिवपुरी तक सड़क मार्ग से ही खेल स्थानों का दौरा करेगी. इसके बाद 17 नवंबर को हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी, रुद्रपुर और टिहरी के खेल स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा. इन सभी स्थानों पर आने जाने के लिए कुल 15 से 50 मिनट लगेंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें