HighlightDehradun News

जन प्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल के संबंध में जारी की जाए SOP, सीएम ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश

शुक्रवार को धर्मपुर से विधायक विनोद चमोली ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक विनोद चमोली ने सीएम धामी से जन प्रतिनिधियों को प्रदान किए जाने वाले प्रोटोकॉल के संबंध में बातचीत की। जिसके बाद सीएम धामी ने मुख्य सचिव को जन प्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल के संबंध में एसओपी जारी करने के निर्देश दिए हैं।

जन प्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल के संबंध में जारी की जाए SOP

शुक्रवार को धर्मपुर से विधायक विनोद चमोली ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। विधायक चमोली ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा करते हुए सरकारी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की गरिमा के अनुकूल आमंत्रित करने, उनके प्रतिभाग करने के साथ ही बैठने के क्रम की व्यवस्था सहित प्रोटोकॉल के संबंध में एसओपी जारी किए जाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया।

सीएम ने मुख्य सचिव को दिए SOP जारी करने के निर्देश

विधायक विनोद चमोली के आग्रह पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को प्रदान किए जाने वाले प्रोटोकॉल के संबंध में एसओपी जारी करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देशित कर दिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें