HighlightDehradun News

गुरु नानक जयंती के अवसर पर सीएम ने गुरुद्वारे में टेका माथा, की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर रेसकोर्स देहरादून स्थित गुरुद्वारे में माथा टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

गुरु नानक जयंती के अवसर पर सीएम ने गुरुद्वारे में टेका माथा

गुरु नानक जयंती के अवसर पर सीेम धामी ने गुरूद्वारे में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ विधायक विनोद चमोली भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू गुरूनानक देव जी ने हमें सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी है।

उनके उपदेश हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को बढावा देने की भी प्रेरणा देते हैं। इस पावन अवसर पर हमें गुरुनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर मानव कल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना होगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें