Dehradun NewsBig News

CM आवास में सादगी से मनाया गया इगास, सीएम धामी ने खेला भैलो, देखें तस्वीरें

मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व इगास बेहद सादगी से मनाया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना और सुंदरकांड पाठ कर प्रदेश में सुख शांति और समृद्धि की कामना की. सीएम धामी ने इगास पर्व पर भैलो पूजन कर भैलो खेल ढोल दमाऊ भी बजाया.

CM Dhami played Bhailo

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को इगास की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी लोक परम्पराओं और लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि आज पूरा राज्य धूमधाम से इगास मना रहा है.

CM Dhami played Bhailo

सीएम ने कहा कि लोक संस्कृति और लोक परम्परा देवभूमि की पहचान है. इगास का पर्व हमारे लिए बेहद विशेष है. इस लोक पर्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीते कुछ साल से सार्वजनिक अवकाश की परम्परा भी शुरू की गई है.

CM Dhami played Bhailo

सीएम ने कहा कि हाल ही में हुए प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मलेन में भी प्रवासी उत्तराखण्डियों से भी उन्होंने अपने गांव में जाकर लोक पर्व को मनाने का आग्रह किया था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें