Business

शेयर बाजार में निराशा, तेजी से गिरे सेंसेक्स और निफ्टी, 5 लाख करोड़ डूबे  

भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन काफी निराशा भर रहा है। मार्केट के दोनों सेंसेक्स और निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत तो जोरदार तेजी के साथ की लेकिन बाजार बंद होते होते ये शुरुआती तेजी बड़ी गिरावट में बदल गई। सेंसेक्स एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 820 अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 300 अंक फिसल गया। इस बीच hdfc bank, tata motors, adani port समेत कई दिग्गज कंपनियों के शेयर धराशायी हुए। इसी बड़ी गिरावट के साथ ही BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये से घट गया।

820 अंक फिसला सेंसेक्स  

ग्रीन जोन में ओपम होने के बाद BSE SENSEX ने 290 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा दी लेकिन अचानक से बाजार की ये तेजी बड़ी गिरावट में बदल गई। दोपहर 12 बजे तक बीएसई का इंडेक्स 500 अंक, तो मार्केट क्लोज होते ही सेंसेक्स 820 अंक या 1.03 फीसदी की तगड़ी गिरावट लेकर 78,675.18 लेवल पर बंद हुआ।

निफ्टी में आई 257 अंकों की गिरावट

कारोबार के दौरान निफ्टी ने भी 300 अंक से ज्यादा फिसलते हुए 23,839.15 का स्तर छू लिया। हालांकि गिरावट की रफ्तार मार्केट बंद होत-होते कुछ धीमी जरुर हुआ, लेकिन इसके बावजूद भी NSE NIFTY 257.85 अंकों या 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 23,883.45 के लेवल पर क्लोज हुआ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें