National

झूले में फंसी लड़की की चोटी, खोपड़ी से अलग हुए बाल, बहने लगा खून, दर्दनाक हादसा   

यूपी के कन्नौज से रूह कंपाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक लड़की के साथ इतना दर्दनाक हादसा हुआ कि उसकी कल्पना मात्र से मन में डर पैदा हो जाएगा। एक लड़की मेला घूमने आई थी। झूला झूलते समय लड़की की चोटी लोहे के एंगल में फंस गई, जिसके बाद लड़की के पूरे बाल खोपड़ी से उखड़ गए।

थोड़ी ही देर में बेहोश हुई लड़की

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रूंह कंपाने वाली घटना के बाद लड़की के सिर से खून निकलने लगा। थोड़ी ही देर में वह बेहोश होकर गिर गई। घटना से पूरे इलाके के लोग सन्न है।

13 साल की है लड़की

घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और फौरन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। लड़की की उम्र 13 साल बताई जा रही है। उसका इलाज जारी है। परिवार के लोग उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें