Dehradun NewsHighlight

बाइक से शहर की सड़कों पर निकले DM और SSP, पिंक बूथ और टॉयलेट के प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल एक बार फिर बाइक पर एसएसपी अजय सिंह के साथ आम जनमानस की समस्या देखने सड़क पर निकल पड़े. इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षाके मद्देनजर पिंक बूथ और पिंक टायलेट के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

बाइक से शहर की सड़कों पर निकले DM और SSP

सोमवार को एक बार फिर जिलाधिकारी सविन बंसल एसएसपी अजय सिंह के साथ निरीक्षण के लिए निकल पड़े. दोनों आला अधिकारियों ने राजपुर रोड से घंटाघर होते हुए एमकेपी चौक, आराघर, रिस्पना पुल, कारगी चौक, आईएसबीटी, लालपुल, सहारनपुर चौक होते हुए प्रिंस चौक तक निरीक्षण किया. इस दौरान महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक बूथ, पिंक टॉयलेट की संभावना, अतिक्रमण, पार्किंग, चौराहा का निर्माण और सौन्दर्यीकरण, यातायात व्यवस्था, सड़क, ड्रेनेज की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

पुलिस विभाग से मांगे लाईट को लेकर प्रस्ताव

डीएम ने गांधी पार्क, एमकेपी चौक और लालपुल पर पिंक बूथ और लालपुल के पास पुलिस बूथ पर पिंक टायलेट के प्रस्ताव प्रस्तुत तैयार करने के निर्देश दिए. इसके साथ जिन स्थानों पर यातायात लाईट मरम्मत होनी है और जिन चौराहों पर लाईट लगनी है. उनके लिए पुलिस विभाग से प्रस्ताव मांगे. डीएम ने रिस्पना पुल, आईएसबीटी और प्रिंस चौक पर बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर एनएच, लोनिवि और सम्बन्धित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी.

मानसून से पहले जलभराव से निपटने का प्लान हो तैयार : DM

जिलाधिकारी ने कहा आईएसबीटी चौक पर सड़क का चौड़ीकरण के साथ ही जलभराव से निपटने के लिए प्लान बनाया जाए. इसके साथ ही एनएच और लोनिवि के अधिकारियों को प्लान तैयार करते हुए अगले मानसून से पहले व्यवस्थाए दूरस्थ करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही आईएसबीटी में जहां सड़क चौड़ीकरण करना है वहां पर भूमि अधिग्रहण कर सड़क का चौड़ीकरण प्रस्ताव तैयार करने को निर्देशित किया गया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें