HighlightUttarakhand

महाराष्ट्र में सीएम धामी ने किया प्रचार, बोले- भ्रष्टाचार व घोटालों से लिप्त लोगों का संगठन है महाअघाड़ी गठबंधन

सीएम धामी ने आज महाराष्ट्र में भाजपा प्रत्याशी आशीष सेलर के लिए प्रचार किया। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र में उत्तरांचल संघ द्वारा आयोजित स्नेह सम्मेलन में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को चुनने जा रहा है।

महाराष्ट्र में सीएम धामी ने किया प्रचार

सीएम धामी महाराष्ट्र में उत्तरांचल संघ द्वारा आयोजित स्नेह सम्मेलन में सम्मिलित हुए। सीएम धामी ने कार्यक्रम में प्रवासी उत्तराखण्डियों को संबोधित कर बांद्रा पश्चिम विधानसभा से भाजपा आशीष सेलर के लिए प्रचार किया। सीएम ने उन्हें विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि जन-जन की है यही पुकार, महाराष्ट्र फिर चुनेगा भाजपा सरकार।

Cm dhami

भ्रष्टाचार व घोटालों से लिप्त लोगों का संगठन है महाअघाड़ी गठबंधन

सीएम धामी ने कहा कि महाअघाड़ी गठबंधन भ्रष्टाचार व घोटालों से लिप्त लोगों का संगठन है। महाराष्ट्र की जनता भी ये जान चुकी है। भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा महाराष्ट्र में किए गए अभूतपूर्व कार्यों और जनता का उत्साह देखते हुए वो भाजपा की प्रचंड जीत के लिए आशवस्त हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें