HighlightHaridwar News

बंद फाटक के नीचे से निकाल रहा था स्कूटी, ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत

उत्तराखंड में जल्दबाजी ने एक सुरक्षा गार्ड की जान ले ली। सुरक्षा गार्ड बंद फाटक के नीचे से स्कूटी निकाल रहा था। इतने में ट्रैक पर ट्रेन आ गई और इसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बंद फाटक के नीचे से स्कूटी निकालने के दौरान एक की मौत

हरिद्वार जिले के झबरेड़ा में जल्दबाजी के चलते एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सहारनपुर जिले के वीरपुर गांव निवासी अशोक कुमार (55) एक संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। हर रोज की तरह रविवार सुबह भी वो अपनी ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से गांव जा रहे था। जैसे ही वो इकबालपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो फाटक बंद हो गया। जल्दी निकलने के लिए वो बंद फाटक के नीचे से स्कूटी निकालने लगा।

जल्दबाजी बन गई मौत की वजह

बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक ट्रैक पर सामने से ट्रेन आ गई। जिस से बचने के लिए वो स्कूटी लेकर दौड़ने लगे। ट्रेन से बचने के लिए वो दूसरे ट्रैक पर चला गया। पहली ट्रेन से तो वो बच गया लेकिन दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें