National

क्यों हो रहा ठंड में गर्मी का एहसास? अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें यहां

देश के तमाम हिस्सों में सुबह के समय कोहरे की चादर देखी जा रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार और पंजाब समेत देश केकई इलाकों में सुबह के समय हल्के से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। हालांकि तापमान मं कोई बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि देशभर में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। अगले 5 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री गिर सकता है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है।

क्यों हो रहा ठंड में गर्मी का एहसास?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि चूंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर इस बार कम है और बरसने वाले बादल नहीं है, लिहाजा सूर्य किरणें ज्यादा तीव्रता से धरती पर आ रही है। घना प्रदूषण भी ठंडी हवाओं को नीचे आने से रोक रहा है। इसी वजह से रात में भी तापमान नहीं गिर रहा है। ठंडी में गर्मी का एहसास सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल समूचे उत्तर और मध्य भारत में भी हो रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें