HighlightUttarakhand Chamoli News

गैरसैंण में सादगी से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस, शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी गई श्रद्धांजलि

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में राज्य स्थापना दिवस सादगी से मनाया गया। राज्य स्थापना दिवस पर अमर शहीदों, शहीद राज्य आंदोलनकारियों और अल्मोड़ा बस दुर्घटना के मृतकों को श्रृद्वांजलि दी गई। इसके साथ ही सीएम धामी ने कार्यक्रम में जिले के लिए बड़ी घोषणा की है।

गैरसैंण में सादगी से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर भराडीसैंण, गैरसैंण में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने और रजत जयंती वर्ष के शुभारंभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस और एनसीसी जवानों द्वारा विधानसभा परिसर में सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया।

chamoli

राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने 47 राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प माला व शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने देश के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों एवं राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए सम्मानित किया।

chamoli

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा बहुउद्देशीय शिविर लगाकर विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए स्टॉल लगाए गए। जिसमें विकास मुखी एवं कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री ने विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया।

chamoli

सिमली महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल बनाने की घोषणा

रजत जयंती के अवसर मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण से सिमली में महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल बनाने और रा.इ.का आगरचट्टी में विज्ञान वर्ग शुरू करने की घोषणा भी की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इन 24 सालों में जनता के सहयोग से हर क्षेत्र में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए जन सहभागिता से राज्य सरकार हर क्षेत्र में अल्पकालिक, लघुकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं पर कार्य कर रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें