HighlightUttarakhand

भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी का जन्मदिन आज, सीएम धामी ने दी बधाई

भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के अभिभावक, कुशल संगठनकर्ता एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई।

लाल कृष्ण आडवाणी को सीएम धामी ने दी जन्मदिन की बधाई

सीएम धामी ने लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम ने प्रभु बद्री विशाल से उनके सुदीर्घ, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की है। सीएम ने एक्स पर लिखा है कि आपके नेतृत्व में भाजपा ने देश सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने संकल्प को सुदृढ़ किया है जो करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें