EntertainmentHighlight

Salman Khan को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, माफी या 5 करोड़ की मांगी थी फिरौती

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान(Salman Khan) को कई बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) द्वारा जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। लॉरेंस बिश्नोई सलमान के पीछे काले हिरण की हत्या की वजह से पड़ा हुआ है। काले हिरण को बिश्नोई समाज में पूजा जाता है। हालांकि इन सभी आरोपों से सलमान ने शुरुआत से ही इंकार किया है। भाईजान को हाल ही में एक बार फिर से मैसेज में जान से मारने की धमकी मिली थी। ऐसे में अब मुंबई पुलिस ने अभिनेता को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Salman Khan को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

हाल ही में मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा मैसेज मिला था। जिसमें लिखा था या तो सलमान मंदिर में माफी मांगे या फिर 5 करोड़ रूपए दे। इस मैसेज के बाद से ही पुलिस ने आरोपी को ढ़ूढना शुरू कर दिया। मुंबई पुलिस ने कर्नाटक के हावेरी से आरोपी बिकाराम जलाराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है।

राजस्थान का रहने वाला है आरोपी

राजस्थान के जालौर जिले का रहने वाला आरोपी बिकाराम जलाराम बिश्नोई को पुलिस मुंबई लेकर आ रही है। आरोपी ने दावा किया कि वो लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। धमकी में ये भी कहा गया था कि अगर अभिनेता माफी नहीं मागते और ना ही पांच करोड़ देते है तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। आरोपी निर्माण स्थल पर काम करता था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें