Rudraprayag NewsBig News

केदारपुरी और पैदल यात्रा मार्ग में चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान, ये है तैयारी

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं. जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार केदारपुरी सहित पैदल यात्रा मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है.

केदारपुरी में चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान

सुलभ इंटरनेशनल के प्रबंधक धनंजय पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 60 पर्यावरण मित्रों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही नगर पंचायत केदारनाथ के भी करीब 60 पर्यावरण मित्रों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के अंतर्गत केदारपुरी और यात्रा मार्ग से प्लास्टिक कचड़े को प्लास्टिक बैगों में जमा किया जा रहा है.

प्लास्टिक को एकत्रित कर कॉम्पेक्टर पहुंचाने की तैयारी

प्लास्टिक कचड़े को एकत्रित कर सोनप्रयाग स्थित कॉम्पेक्टर में पहुंचाया जाएगा. जहां से इसे कॉम्पेक्ट कर उचित निस्तारण के लिए भेजा जाएगा. वहीं होटल और रेस्तरां संचालकों के जैविक कूड़े का भी निस्तारण किया जा रहा है. कई दुकान संचालकों द्वारा दुकानों का वेस्ट मटेरियल भी विभिन्न स्थानों पर लावारिस छोड़ दिया गया है इसका भी निस्तारण किया जा रहा है. वहीं घोड़े की लीद और अन्य वेस्ट मटेरियल भी निस्तारित किया जा रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें