Entertainment

अभिषेक की फिल्म I Want To Talk Trailer हुआ जारी, बाप-बेटी की कहानी देख हो जाएंगे इमोशनल

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ (I Want To Talk) जल्द ही रिलीज की जाएगी। ऐसे में रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज (I Want To Talk Trailer Out) कर दिया है। इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन के किरदार में नजर आएंगे। जिसमें वो अपनी लाइफ में एक्स्ट्राऑर्डिनरी चैलेंज फेस करते नजर आएंगे।

फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज (I Want To Talk Trailer Out)

दर्शकों के लिए फिल्म आई वांट टू टॉक का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। हाल ही में फिल्म से अभिनेता का लुक भी रिवील किया गया था। फिल्म की कहानी एक बीमार बाप अर्जुन और उसकी ओपन माइंडेड बेटी पर आधारित है। अर्जुन स्पाइनल की बीमारी से पीड़ित है। इसकी वजह से उनके पास काफी कम समय होता है। बीमारी के बीच ही वो अपनी बच्ची को भी पालते है। इस फिल्म का ट्रेलर अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

फिल्म कब होगी रिलीज (I Want To Talk Release Date)

इस फिल्म को शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया है। बाप-बेटी की इस इमोशनल जर्नी की कहानी को आप 22 नवंबर को सिनेमाघरों में देख पाएंगे। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा पर्ले डे, क्रिस्टिन गोडार्ड, अहिल्या बंबरू, जयंत कृपलानी और जॉनी लीवर अहम किरदार में है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें