UttarkashiBig News

सड़क हादसा : बस की चपेट में आने से पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम

उत्तरकाशी के नौगांव से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बस की चपेट में आने से पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है.

उत्तरकाशी में सड़क हादसा

हादसा मंगलवार का है. मिली जानकारी के अनुसार बस नौगांव से देहरादून आ रही थी. सामने से आ रही मोटरसाइकिल सवार बैंड पर टर्न लेने की कोशिश कर रहा था. जिसके कारण बाइक बस के पिछले हिस्से से टकरा गया. हादसे में बाइक में सवार चार साल की बच्ची बस के टायर के नीचे आ गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

बस की चपेट में आने से पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत

हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची की पिता को अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button