Entertainment

नहीं रही Mithun Chakraborty की पहली वाइफ Helena Luke का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ भी किया काम

बॉलीवुड की अदाकारा औऱ दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) हेलेना ल्यूक(Helena Luke Death) अब इस दुनिया में नहीं रही। मीडिया रिपोर्ट्स की माने बीते दिन तीन नवंबर को अमेरिका में उनका निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने दी है। काफी समय से हेलेना की तबीयत ठीक नहीं थी। खबरों की माने तो इसके बावजूद उन्होंने डॉक्टर को नहीं दिखाया। हालांकि हेलेना के निधन की असली वजह समाने नहीं आई है।

पहली नजर में Helena Luke से हुआ था प्यार

मिथुन चक्रवर्ती और हेलेना ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। जिसमें दो गुलाब, आओ प्यार करें और साथ-सात जैसी फिल्म शामिल हैं। पहली नजर में ही मिथुन को हेलेना से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने शादी की। हालांकि दोनों की शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई।

शादी के 4 महीने बाद तलाक

शादी के चार महीने बाद ही दोनों अगल हो गई। बता दें कि हलेना से शादी करने के दौरान मिथुन अपने करियर के पीक पर चल रहे थे। हेलेना से अलग होने के बाद उन्होंने योगिता बाली को डेट किया। जिसके बाद दोनों ने शादी रचाई।

इस फिल्म से अमिताभ के साथ आई थी नजर

हेलेना को फिल्मों में मर्द मूवी से फेम मिला। इस फिल्म में वो अमिताभ बच्चन के ऑपोजिट कास्ट की गई थी। इसमें उन्होंने ब्रिटिश रानी का रोल अदा किया था। इस फिल्म के बाद उन्हें कई फिल्में ऑफर हुई थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें