HighlightTehri News

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, हादसे में परिचालक की मौत, तीन घायल

उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रहा ट्रक नरेंद्रनगर में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में परिचालक की मौत हो गई. जबकि तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक

हादसा सोमवार सुबह का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक उत्तरकाशी से ऋषिकेश की ओर जा रहा था. इस दैरान चौकी प्लास्डा बायपास रोड थाना नरेंद्रनगर के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. ट्रक में सवार महिला, बच्चा समेत एक व्यक्ति बाहर कूद गया.

हादसे में परिचालक की मौत

तीनों को हल्की चोट आई है. जबकि परिचालक की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ की टीम ने परिचालक को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें