SportsHighlight

WTC Points Table: टेस्ट में न्यूजीलैंड से हार के बाद भारत को नुकसान, टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल पर नीचे खिसकी टीम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज (India vs New Zealand Test) चल रही थी। जिसमें भारत को न्यूजीलैंड ने 0-3 से क्लीन स्वीप कर दिया। टीम इंडिया को अपने ही घर में न्यूजीलैंड से बुरी तरह हार मिली है। इस हार से टीम इंडिया(Team India) को काफी नुकसान हुआ है। टेस्ट चैंपियनशिक पॉइंट्स टेबल पर टीम नीचे खिसक गई है।

टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल पर भारत की पोजीशन (WTC Points Table)

India vs New Zealand Test में Team India को न्यूजीलैंड से काफी बुरी हार मिली है। 0-3 से सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया को टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल पर नीचे आ गई है। इस टेबल पर सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया बनी हुई है।

बता दें कि पहले टीम टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है। अभ टीम इंडिया एक स्थान नीचे यानी दूसरे स्थान पर खिसक गई है। भारतीय टीम ने अब तक 14 मैच खेले हैं। जिसमें से आठ मैचों में जीत हासिल की है। तो वहीं पांच में हार मिली है। तो वहीं टॉप पर चल रही ऑस्ट्रेलिया ने 12 मैचों में से आठ में जीत और तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से दी मात (India vs New Zealand Test)

बता करें न्यूजीलैंड और भारत की टेस्ट सीरीज की तो पहला टेस्ट न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से अपने नाम किया था। तो वहीं दूसरा टेस्ट टीम ने 113 रनों से जीता था। जिसके बाद तीसरे टेसेट मैच में भारत को टीम ने 25 रनों से मात दी। बता दें कि इस सीरीज में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। जिस बल्लेबाज ने सम्मानजनक प्रदर्शन किया है वो है ऋषभ पंत। इस सीरीज में उनके नाम सर्वाधिक रन है। उन्होंने तीन टेस्ट में 261 रन बनाए हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें