Uttarkashi NewsBig News

शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, श्रद्धालुओं के जयकारों से गुंजी यमुनाघाटी

यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के पवन पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विधि-विधान से बंद कर दिए गए हैं. इस दौरान मां यमुना के जयकारों से यमुनाघाटी गूंज उठी.

शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

केदारनाथ धाम के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद ही गए हैं. 12 बजकर 5 मिनट पर विधि-विधान से यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किये गए. इस साल सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए. बता दें यात्रा के दौरान करीब 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के दर्शन किये गए.

खरसाली के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोली

पुलिस सुरक्षा के बीच यमुनोत्री से मां यमुना की डोली ढोल-दमाऊ के साथ शनिदेव महाराज की अगुवाई में खरसाली(खुशीमट्ठ) गांव के लिए रवाना हुई. शीतकाल में श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन व पूजा-अर्चना शीतकालीन प्रवास खरसाली स्थित यमुना मंदिर में कर सकेगें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें