Almora NewsBig News

अल्मोड़ा में सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

अल्मोड़ा में बीती रात सोमेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत सिलारी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में एक महिला की मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं.

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार

हादसा शुक्रवार रात का बताया जा रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात सूचना मिली थी कि हुण्डई आई 20 कार राजस्व क्षेत्र तहसील सोमेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत सिलारी क्षेत्र में सड़क से लगभग 100 मीटर गहरी खाई मे जा गिरी. बताया जा रहा है कार रानीखेत से कौसानी की तरफ जा रही थी.

हादसे में एक महिला की मौत

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने 100 मीटर गहरी खाई से घायलों को बाहर निकाला. बताया जा रहा है हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे. पांचों घायलों को गोविन्द सिंह माहरा चिकित्सालय रानीखेत भिजवाया गया. जहां एक महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

चालक को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

उपचाराधीन घायलों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है. प्रथम दृष्टया हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है. मृतक की पहचान क्रान्ति नेगी (36) पुत्री किशन सिंह नेगी निवासी कोटद्वार के रूप में हुई है. जबकि नील रावत (14) पुत्र नीलम, नीलम सिंह रावत (47) पुत्र फतेह सिंह रावत, नीतू रावत (43) पत्नी नीलम सिंह रावत निवासी देहरादून, अनिल सिंह नेगी (47) पुत्र किशन सिंह घायल हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें