Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

वीकेंड पर हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे रूट, देख लें डायवर्जन प्लान, वरना हो जाएंगे परेशान

वीकेंड के दौरान हल्द्वानी शहर में यातायात डायवर्ट रहेगा. ये डायवर्जन प्लान 3 नवंबर तक लागू रहेगा. हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले सभी पर्यटकों, आमजनमानस और वाहन चालकों के लिए यातायात प्लान प्रभावी रहेगा.

ये है डायवर्जन प्लान

  • बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जायेंगे.
  • रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जायेंगे.
  • यात्रा रूट पर वाहनों का दबाव अत्यधिक होने की दशा में नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से हनुमान मंदिर तिराहा से कमलुवागांजा होते हुए कालाढूंगी से अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल, लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जायेंगे.
  • पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से गोला बाईपास और कॉल टैक्स, हाइडिल तिराहा से डाइवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य को जायेंगे.
  • पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहन नारीमन तिराहा, कॉलटैक्स तिराहा, हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • रामनगर, बाजपुर से कालाढूंगी होकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से रूसी वन होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर समय पांच बजे से नैनीताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से अपने गंतव्य को जायेंगे.
  • अल्मोड़ा, रानीखेत व कैंची धाम से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन भवाली से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा से नम्बर वन बैंड ज्योलिकोट होते हुए रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढंगी से अपने गंतव्य को जायेंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें