Haridwar NewsBig News

वन माफियाओं का आतंक : रात के अंधेरे में काट लिए हरे भरे पेड़, वन विभाग बेखबर!

मंगलौर के लिब्बरहेड़ी गांव में वन माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है. बीती रात माफियाओं ने रात के अंधेरे में आम के हरे-भरे पेड़ों को काट डाला. जानकारी मिलने के बाद से ही वन विभाग की नींद उड़ गई है. अवैध तरीके से आम के पेड़ काटकर माफिया अपनी जेबे भर रहे हैं, जबकि वैन विभाग इससे बेखबर है.

रात के अंधेरे में वन माफियाओं ने काटे हरे भरे पेड़

वन माफियाओं ने लिब्बरहेड़ी गांव में आतंक फैला रहा है. माफियाओं की गतिविधियों के कारण सरकार को हजारों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है. जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहंची तो माफिया भागने में सफल रहे. हालांकि पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर और तीन मोटर साइकिलें बरामद की हैं.

वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

टना के बाद से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या विभाग सच में इन मफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाने में असफल है. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है. लोगों ने सरकार से माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें