Pauri Garhwal NewsBig News

सैनिकों के साथ दीपावली मनाने लैंसडाउन पहुंचे सीएम धामी, मिठाई खिलाकर दी बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैनिकों के साथ दीपावली मनाने के लिए लैंसडाउन पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सैनिकों को मिठाई खिलाकर दीपावली पर्व की बधाई दी.

सैनिकों के साथ दीपावली मनाने लैंसडाउन पहुंचे सीएम धामी

गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली मनाने के लिए गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों के पास लैंसडाउन पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी सैनिकों से मुलाकात कर मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी. मुख्यमंत्री धामी ने सैनिकों को संबोधन कर कहा पर्व वही होता है जहां परिवार होता है और पर्व के दिन अपने परिवार से दूर रहना कर्तव्य और निष्ठा की पराकाष्ठा है.

इस बार की दीपावली बहुत विशेष है : CM

सीएम ने कहा आज देश भर में लोग सुरक्षित होकर दिवाली मना रहे हैं तो वह केवल हमारे वीर जवानों की वजह से जो दिन रात सीमाओं पर मां भारती की रक्षा के लिए तैनात हैं. आप सभी का उत्साह देखकर मेरे अंदर भी नई ऊर्जा का संचार हो रहा है. सीएम ने कहा इस बार की दीपावली बहुत विशेष है क्योंकि 500 वर्षों से हम प्रतीक्षा कर रहे थे कि भगवान राम अपने घर में आए और वह घर फिर से जगमगाए.

सेना की लड़ाईयों में गढ़वाल राइफल्स का है बड़ा योगदान : CM

मुख्यमंत्री ने कहा कई वर्षों के बाद दीपावली पर यह पहला अवसर है जब भगवान राम अपने महल में विराजमान हैं. चाहे हम पहले विश्व युद्ध की बात करें या दूसरे विश्व युद्ध की बात करें या फिर देश की आजादी के बाद भारत की सेना ने जितनी भी लड़ाइयां लड़ी उसमें योगदान की बात करें तो उसमें गढ़वाल राइफल्स का बड़ा योगदान है. सीएम ने कहा हमारे राज्य के अंदर बलिदान देने वाले सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली 10 लाख रुपए की धनराशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने का प्रावधान किया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें