UttarakhandHighlight

प्रदेश को मिले 108 असिस्टेंट प्रोफेसर्स, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय में स्थित मुख्यसेवक सदन में उच्च शिक्षा विभाग में चयनित 108 असिस्टेंट प्रोफेसर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किए. सीएम धामी ने चयनित प्रोफेसर्स को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी.

प्रदेश को मिले 108 असिस्टेंट प्रोफेसर्स

सीएम धामी ने कहा प्रदेश के विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके इसके लिए हमारी सरकार शिक्षा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ ही शिक्षण संस्थानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छात्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उन्हें अपने कौशल को निखारने और करियर में उन्नति का अवसर मिले.

18 हजार से अधिक युवाओं को दी सरकारी नौकरी : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा हम कार्य करने में विश्वास रखते हैं, और इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है कि अब तक 18 हजार 300 से अधिक सरकारी पदों पर युवाओं को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा जल्द ही अन्य विभागों में रिक्त पदों को भी अभियान चलाकर भरा जाएगा, ताकि प्रदेश की प्रशासनिक और विकास परक जरूरतों को पूरा किया जा सके.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें