Udham Singh Nagar NewsBig News

बाघ का आतंक : फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग को बनाया निवाला, इलाके में दहशत का माहौल

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में बाघ ने आतंक मचाया हुआ है. बीते रात तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की पीपल पड़ाव रेंज के अंतर्गत दक्षिण पूर्वी बीट में फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग को बाघ ने अपना निवाला बना दिया. जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

बाघ ने बनाया बुजुर्ग को निवाला

मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की पीपल पड़ाव रेंज के अंतर्गत दक्षिण पूर्वी बीट के हमले में बलबीर सिंह (65) निवासी गदरपुर कोपा कृपाली की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है बलबीर सिंह वन गुर्जरों के झालों पर सरसों की फसल की रखवाली के लिए बने मकान में रह रहा था. बाघ ने मकान में बुजुर्ग पर हमला कर उसे घसीटते हुए पास के जंगल में ले गया.

इलाके में दहशत का माहौल

घटना की जानकारी वन गुर्जर गुलाम की बेटी ने वन विभाग की टीम को दी. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बुजुर्ग की तलाश शुरू की. बुजुर्ग का शव वनकर्मियों ने जंगल से बरामद कर लिया है. पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर मोर्चरी भेज दिया है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें