Nainital NewsBig News

लालकुआं में विधायक का विरोध करने वाले ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस लेगी ये एक्शन

लालकुआं विधायक का विरोध करने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोप है कि विधायक रविवार को चोरगलिया में दुग्ध संघ के बोनस वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान ग्रामीणों ने पशु चिकित्सालय के वैक्सीनेटर को हटाए जाने के विरोध में विधायक का घेराव कर प्रदर्शन किया था.

विधायक का विरोध करना पड़ा भारी

मामले को लेकर नयागांव चोरगलियां निवासी स्वयंसेवक सुधीर जांगी ने तहरीर दी है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक का ग्रामीणों ने विधायक के काफिले का पीछा कर नारेबाजी की. इसके साथ ही विधायक डॉ मोहन बिष्ट की गाड़ी के आगे लेट गए.

ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज

तहरीर में सुधीर जांगी ने तीन ग्रामीण प्रतिनिधियों के खिलाफ विधायक के साथ गाली-गलौच, धक्का-मुक्की करने और वाहन को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास करने समेत कई कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप लगाया है. नैनीताल पुलिस ने मामले में उक्त ग्रामीणों पर बीएनएस की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें