Haridwar NewsHighlight

युवती को परेशान कर रहा था मनचला, पुलिस ने सिखाया सबक

हरिद्वार में पुलिस ने युवती को परेशान करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया है. पीड़िता के परिजनों ने युवक पर छेडछाड, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

युवती को परेशान कर रहा था मनचला

वाक्या थाना बहादराबाद क्षेत्र का है. जहां एक युवक पर युवती को परेशान करते हुए छेडछाड, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए युवती के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया. पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर ही रही थी कि आरोपी मुकदमा होने कि खबर मिलते ही युवती के घर पहुंच गया और तमंचा दिखाते हुए मुकदमा वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा.

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

आरोपी युवक धमकी देकर युवती के घर से निकला. पीड़िता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती के घर के लिए निकली. पुलिस ने आरोपी युवक रोहित मिश्रा पुत्र पवन मिश्रा मूल निवासी बिहार को तमंचे और जेब में रखी गोली के साथ दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के आदेश पर सलाखों के पीछे भेज दिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें