Highlight

‘बहुत मूर्ख लड़का है…’, Abhinav Arora के वायरल वीडियो पर स्वामी रामभद्राचार्य ने कह दी ये बात

आजकल सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो (Abhinav Arora Viral Video) काफी वायरल हो रहा है। बाल संत नाम से फेमस इस बच्चे का नाम अभिनव अरोड़ा है। हाल ही में अभिनव का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो मंच पर ताली बजाकर भक्ति में लीन नजर आ रहा था।

इस दौरान स्वामी रामभद्राचार्य (Swami Rambhadracharya) ने उन्हें मंच से नीचे जाने को कहा। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना कि अभिनव रील के लिए मंच पर राम नाम का जयकारा लगा रहा था। इंटरनेट पर स्वामी रामभद्राचार्य का अभिनव को मंच से नीचे उतारने का वीडियो वायरल हुआ। इसी को लेकर अब स्मामी जी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

‘बहुत मूर्ख लड़का है…’ – Swami Rambhadracharya

स्वामी रामभद्राचार्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान वायरल वीडियो पर कहा, “बहुत मूर्ख लड़का है, वो कहता है कि श्री कृष्ण भगवान उसके साथ पढ़ते हैं. भगवान कृष्ण उसके साथ पढ़ेंगे. मैंने तो वृंदावन में भी उसको बहुत डांटा था।”

जानिए क्या है पूरा मामला? (Abhinav Arora Viral Video)

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें देखा जा सकता है कि स्वामी रामभद्राचार्य के साथ मंच पर अभिनव अरोड़ा भी नजर आ रहा है। वीडियो में वो स्वामी जी पास खड़े होकर जयकारा लगा रहा था। ऐसे में स्वामी जी को ये पसंद नहीं आया और उन्होंने अभिनव से नीचे उतरने को कहा। उन्होंने कहा कि इनको नीचे उतारिए, मेरी भी मर्यादा है। यहीं वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया।

कौन है ये वायरल बच्चा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 10 साल का ये बच्चा आजकल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दिल्ली के इस बच्चे को कोई फॉर्ड कहता है। साथ ही माता-पिता को बच्चे को फर्जी बाबा बनाने की भी बात कहते है। तो वहीं कुछ लोग ऐसे है जो बच्चे को संत मानते है। दिल्ली के इस लड़के को इंटरनेट पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें