Champawat NewsBig News

चंपावत में गुलदार का आतंक, बुजुर्ग महिला पर किया जानलेवा हमला, क्षेत्र में दहशत

चंपावत के बाराकोट ब्लॉक में गुलदार ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया. महिला को इलाक़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गुलदार के हमले में बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

गुलदार ने किया बुजुर्ग महिला पर हमला

घटना शनिवार शाम आठ बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार बाराकोट ब्लॉक में गुलदार ने 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला माधवी देवी पत्नी स्वर्गीय महावीर सिंह पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है महिला आंगन में ही घूम रही थी. महिला के परिजन और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धन सिंह अधिकारी बुजुर्ग को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लेकर गए. जहां से महिला को जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया है.

पूर्व में मवेशियों को बना चुका है निवाला

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धन सिंह अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुलदार महिला के गौशाला में घुस गया था. जिसे देख मवेशियों ने शोर मचाया. शोर सुन बुजुर्ग गौशाला गई जहां गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया. बुजुर्ग की चीख-पुकार सुन परिजन बाहर आए. भीड़ एकत्रित देख गुलदार जंगल की ओर भगा गया. धन सिंह ने बताया कि गुलदार ने पिछले दो दिन के भीतर गांव में चार बकरियों को अपना निवाला बनाया है.

क्षेत्र में दहशत का माहौल

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है. सूचना पर काली कुमाऊं रेंजर राजेश कुमार जोशी ने वन विभाग की टीम के साथ रविवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया. लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे रेंजर राजेश कुमार जोशी ने बताया कि गुलदार के हमले से घायल हुई महिला के परिजनों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता दी गई है. वहीं गुलदार प्रभावित क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें