Entertainment

Pushpa 2 Release Date: बदल गई पुष्पा 2 की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, अल्लू अर्जुन ने किया खुलासा

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) को लेकर दर्शक काफी एक्साईटेड है। दर्शक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है। इसी बीच फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। पहले फिल्म छह दिसंबर को दस्तक देने वाली थी। हालांकि अब रिलीज डेट में बदलाव(Pushpa 2 Release Date) कर दिया गया है। इस बात का खुलासा खुद अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दिया है।

कब रिलीज होगी ‘पुष्पा 2: द रूल’? (Pushpa 2 Release Date)

अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर Pushpa 2 The Rule की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। पोस्टर की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन के मुंह में सिगार और हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही हैं। पोस्टर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, ”पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर को आ रही है।”

इससे पहले इस तारीख को होनी थी रिलीज

बता दें कि साल 2021 में फिल्म का पहला पार्ट रिलीज किया गया था। फिल्म पहले छह दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। हालांकि रिलीज डेट को अब एक दिन पहले खिसका दिया गया है।

मेकर्स के लिए एक दिन पहले रिलीज डेट को शिफ्ट करना फायदे का सौदा साबित होगा। बता दें कि पांच दिसंबर को गुरूवार पड़ रहा है। ऐसा करने से फिल्म को वीकेंड से पहले दो दिन मिल जाएंगे। ऐसे में वीकेंड से दो दिन पहले ही फिल्म का तूफान शुरू हो जाएगा।

पुष्पा 2 द रूल की स्टारकास्ट

पुष्पा 2 द रूल को वहीं से शुरू किया जाएगा जहां से फिल्म खत्म हुई थी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक इसके लिए एक्साइटेड है। इस फिल्म में पहले पार्ट की तरह ही अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा प्रियमणि, फहाद फासिल अनुसूया भारद्वाज और श्रीतेज भी अभिनय करते नजर आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें