Haridwar NewsBig News

पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, खनन कारोबारी पर बरसाई थी गोली

खनन कारोबारी पर बीते दिनों पहले फायर झोंकने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की बीती रात मुठभेड़ हो गई. जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाके मौके से फरार हो गए.

ये है मामला

बता दें 20 अक्टूबर की धाम को रुड़की नगला इमरती के पास अज्ञात बदमाशों ने थार में सवार खनन कारोबारी पर अंधाधुंध फायरिंग की थी. गनीमत रही कारोबारी ने भाग कर अपनी जान बचाई. इस बीच सड़क पर चल रहा युवक घायल हो गया. कारोबारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी.

खनन कारोबारी पर बरसाई थी गोली

बीते बुधवार को थाना बहादराबाद क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने कुछ बाइक सवार युवकों को रोकने का इशारा किया तो अज्ञात युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. आरोपी की पहचान नीतीश पुत्र प्रदीप कुमार निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है. जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाके फरार हो गए.

अंधेरे का फायदा उठाके तीन बदमाश फरार

घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. एनकाउंटर के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार तीन बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम की कॉम्बिंग जारी है. बदमाश ने पूछताछ में बताया कि 20 अक्टूबर कि सुबह उसके दोस्त ने उसे एक व्यक्ति से हुए झगड़े का बदला लेने की बात कहकर बुलाया था. जिसके बाद वो उनके साथ गया था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें